सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र के सुरक्षा विभाग में तैनात हेड कांस्टेबल रविंद्र कुमार का हृदय गति रुकने के कारण सोमवार को मौत हो गई। अपना के समय वह अपने करगली स्थित आवास में थे। सुबह वह अपने आवास में थे, उसी समय अचानक उनका तबीयत बिगड़ गया। अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हेड कांस्टेबल रविंद्र कुमार कोल इंडिया एस. सी/ एस. टी इम्प्लाइज एसोसिएशन (सिस्टा) से जुड़कर सामाजिक कार्य किया करते थे
उनके निधन के बाद पार्थिव शरीर को उनके पैतृक आवास छत्तीसगढ़ ले जाया गया। दौरान कोल इंडिया एस. सी/ एस. टी इम्प्लाइज एसोसिएशन (सिस्टा) पदाधिकारियों ने शाम 6:00 बजे गोला में अंतिम दर्शन करते हुए श्रद्धांजलि दी। सिस्टा के क्षेत्रीय सचिव जगन रविदास ने बताया कि मृतक की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। उन्होंने बताया हेड कांस्टेबल अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए शोक। व्यक्त करने वालों में सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र के सेल्स ऑफिसर वेद प्रकाश के अलावा सिस्टा के संरक्षक महेंद्र मिस्त्री, अध्यक्ष रोगन मांझी, सचिव जगन रविदास सहित रमेश कुमार, भगीरथ मानकी, रंजित राम,वजगल किशोर, अरुनजय कुमार रबि, रामू राम राजेन्द्र राम संतोष रजक, सुबासो देबी, लता खुट्टें, गोबिन्द राम मौजूद थें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QKiQMc
No comments:
Post a Comment