Breaking

Tuesday, August 25, 2020

मुहर्रम में जुलूस नहीं निकालने का निर्णय

कोलेबिरा थाना प्रभारी रामेश्वर भगत की अध्यक्षता में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को सौहार्द पूर्ण वातावरण में मुहर्रम मनाने का अनुरोध किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए आवश्यक एहतियात बरतना आवश्यक है।

मुहर्रम के अवसर पर ताजिया अथवा अखाड़े का कोई जुलूस नहीं निकला जायेगा, शस्त्र प्रदर्शन नहीं किया जाएगा और ना ही डीजे या लाउड स्पीकर का उपयोग किया जाएगा। इस अवसर पर साम्प्रदायिक सद्भावना बनाये रखें। माहौल बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखें। बैठक में अंचलाधिकारी प्रताप मिंज, एएसआई अखिलेश कुमार दुबे,कोलेबिरा मुखिया अलोमनी बागे के अलावे अन्य पंचायतों के भी मुखिया मौजूद थे ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Decision not to take out procession in Muharram


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34z9FGz

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages