Breaking

Friday, August 7, 2020

मेराल में पुलिस गश्ती के डर से किसान ने गांजा की फसल नष्ट की, काटकर फेंका

थाना क्षेत्र के हारन दुबे के कोठारी पहाड़ पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा काटकर फेंका हुआ गांजा का पेड़ है। समाचार के अनुसार पहाड़ के आसपास के किसी व्यक्ति के द्वारा गांजा का फसल लगाया गया था। जिसे पिछली हफ्ता पुलिस गश्त को देखने के बाद उसे लगा कि पुलिस को अवैध गांजा के फसल का पता हो गया है। इसलिए उसके द्वारा यह पेड़ काट दिया गया। आसपास में यह भी चर्चा है कि किसी व्यक्ति के द्वारा स्थानीय प्रशासनिक सांठगांठ से लगाया गया था, लेकिन इसकी सूचना किसी ने पुलिस अधीक्षक को दे दी थी।

इसकी भनक लगते ही संबंधित व्यक्ति गांजा लगाने वाले व्यक्ति द्वारा उक्त पेड़ को काट दिया गया है। लोगों द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि यह खेल पिछले काफी दिनों से पहाड़ में गांजे का खेती का चल रहा था, लेकिन इसकी सूचना वरीय पुलिस अधिकारी को नहीं मिलती थी। विगत 2 दिन पूर्व आसपास पुलिस पेट्रोलिंग जाने के बाद गांजा लगाने वाले व्यक्ति को लगा कि पुलिस को पता हो गई है। इसलिए उक्त व्यक्ति द्वारा यह पेड़ काट दिया गया। लगभग इस गाजा का मूल्य ₹100000 बताया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह बहुत ही जल्द लोगों के उपयोग में आ जाने लायक हो जाता या बिक्री के लिए बाजार में चला जाता।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Fearing police patrol in Meral, farmer destroyed hemp crop, chopped and thrown


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fDfncs

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages