थाना क्षेत्र के खिंडा, परकला में एक बेटे ने ईट पत्थर और डंडे से वार कर अपनी मां की हत्या कर दी। घटना रविवार रात की है। अभय मिंज ने 65 वर्षीया अपनी मां जुआना मिंज की हत्या करने के बाद उसके शव को कपड़े में लपेटकर घर मे चारपाई के नीचे छिपा दिया था। इधर जुआना मिंज ने पहले ही अपनी ननद लिली ग्रेस मिंज से कहा था कि वह मंगलवार को लिली के साथ अपने मायके खालीजोर जाएगी। मंगलवार को लिली जब जुआना मिंज के घर पहुंची तो अभय ने उसे घर में घुसने से मना किया और कहा कि उसकी मां सोई हुई है उसे नहीं उठाए। लिली ने जबरदस्ती घर में प्रवेश किया और जुआना के लहूलुहान शव को चारपाई के नीचे पड़ा हुआ देखा।
लिली ने गांव वालों को यह बात बताई और पुलिस को सूचना दी । इधर सूचना मिलने पर एसआई उपेंद्र कुमार सदल बल गांव पहुंचे। लेकिन तब तक अभय घर से भाग निकला। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा के सदर अस्पताल भेजा गया है। आस-पड़ोस के लोगों ने कहा कि अभय हमेशा नशे में धुत्त रहता था। उसने नशे के स्थिति में कई बार अपनी पत्नी से भी मारपीट की जिस कारण वह अपने दो छोटे बच्चों को लेकर मायके चली गई। घर में केवल मां-बेटे रहते थे। पुलिस फरार हत्यारोपी अभय की खोज में जुटी हुई है। उपेंद्र कुमार यादव, एसआई दुबे, प्रशिक्षु दारोगा प्रभात बेक, पुलिस जवान आदि अनुसंधान के काम में जुटे हुए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34vAQ5i






No comments:
Post a Comment