कोरोना अब शहर में बेकाबू होते जा रहा है। बुधवार को शहर के दर्रीपारा निवासी 98 वर्षीय वृद्ध की कोरोना से मौत हो गई। संक्रमित होने से वृद्ध को मेडिकल काॅलेज अस्पताल अंबिकापुर में 17 अगस्त को भर्ती कराया गया था। इससे पहले वृद्ध के स्वास्थ्यकर्मी बेटे की भी कोरोना से मौत हुई थी। इधर नए केस मिलने का सिलसिला बढ़ते ही जा रहा है। बुधवार को शहर में कोरोना के 55 नए केस सामने आए। इनमें 41 की रिपोर्ट मंगलवार की देर रात, जबकि 14 लोगों की रिपोर्ट बुधवार शाम को आई थी। इस बीच राहत की बात यह रही कि कोरोना से ठीक होने वाले 17 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। ये सभी अंबिकापुर व आस-पास के रहने वाले हैं। कोरोना संक्रमित होने से सभी को सप्ताहभर पहले यहां भर्ती कराया गया था।
जिले में कोरोना की स्थिति पता करने सीरो सर्वे आज
कोरोना की स्थिति के बारे में पता करने आईसीएमआर व स्वास्थ्य विभाग की स्टेट टीम गुरुवार को शहर सहित जिले के 10 अलग-अलग जगहों पर सीरो सर्वे करेंगे। सीएमएचओ डाॅ. पीएस सिसोदिया ने बताया कि टीम कुल 400 लोगों का ब्लड सैंपल लेगी और अपने स्तर पर जांच करेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lu7fzp






No comments:
Post a Comment