Breaking

Monday, August 17, 2020

झारखंड सरकार क्षमा मांगे नहीं तो भाजपा आंदोलन करेगी: जिलाध्यक्ष

भाजपा गढ़वा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने पत्रकार वार्ता कर झारखंड सचिवालय में लगे भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं को पुण्यतिथि पर माल्यार्पण नहीं करने देने पर कड़ी आलोचना की। पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि के मौके पर विधानसभा परिसर में लगी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित व माल्यार्पण करने से प्रदेश के भाजपा नेताओं को विधानसभा सभा सचिव व राज्य सरकार के द्वारा रोका गया है।

माल्यार्पण के लिए रोकना राज्य के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। झारखंड प्रदेश के जन्मदाता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी रहें हैं। विधानसभा परिसर में वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जा रहे राज्य सभा सांसद समीर उरांव के साथ में प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू , प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक , प्रदेश कार्यालय मंत्री हेमंत दास को विधानसभा सभा गेट पर ही रोक दिया गया। यह अपमान भाजपा गढ़वा जिला बर्दाश्त नहीं करेगी। राज्य सरकार गलती को स्वीकार करे और दोषियों पर कार्रवाई करे नहीं तो भाजपा आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इससे यह स्पष्ट पता चलता है कि हेमंत सरकार सत्ता मद में डूबी हुई है। प्रेस वार्ता में पूर्व मंडल अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो , भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य रुप निरंजन सिन्हा, बिजय केशरी मुख्य रूप से उपस्थित थे ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
If Jharkhand government does not apologize, BJP will agitate: District President


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CEI3Vc

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages