वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान भी जिले में विद्यार्थियों की पढ़ाई ऑनलाइन के जरिए जारी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त राजेश कुमार पाठक ने कहा कि जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों को राज्य स्तर से व्हाट्सएप और अन्य ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराए जा रहे पाठ्य सामग्री के जरिए छात्रों का ऑनलाइन क्लास लिया जा रहा है। जिले में सरकारी विद्यालयों के कक्षा एक से लेकर 12 वीं तक के छात्रों का डीजी- साथ, जूम ऐप, गूगल मीट, जिओ मीट और दूरदर्शन चैनल के जरिए ऑनलाइन क्लासेज ली जा रही है। शिक्षकों की ओर से स्टडी मैटेरियल उपलब्ध कराया जा रहा है। शिक्षकों के प्रयास से जिले भर में लॉक डाउन की स्थिति में भी ऑनलाइन क्लास जारी है। साथ ही कार्यालय संबंधी सभी कार्यों का निपटारा भी शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक कर्मियों के द्वारा नियत समय पर किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस महामारी से निपटने के लिए स्कूली छात्र और उनके अभिभावकों को भी समय-समय पर अनेकों माध्यम से विद्यालय द्वारा जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही राज्य और केंद्र सरकार के जारी आदेशों का अक्षरशः पालन करते हुए सभी से घर में रहने की अपील की गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी राम प्रसाद मंडल ने बताया कि लंबी अवधि तक विद्यालय बंद रहने की वजह से छात्रों की पढ़ाई बाधित ना हो इसके मद्देनजर छात्रों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था की गई है। इस दौरान किसी भी छात्र को अगर पढ़ाई से संबंधित किसी भी तरह की कोई परेशानी होती है तो वे ऑनलाइन माध्यम से विद्यालय के शिक्षकों से समझ कर उसका समाधान कर रहे हैं। कार्यों की मॉनिटरिंग प्रधानाचार्य और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ओर से की जा रही है। जिले के 1416 सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों की ओर से ऑनलाइन माध्यम से शिक्षण का कार्य किया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3badWSf






No comments:
Post a Comment