Breaking

Thursday, August 27, 2020

चिरौंजिया गांव में भूमि विवाद में मारपीट... तीन लोग घायल

थाना क्षेत्र के चिरौंजिया गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में दोनों दोनों पक्ष के तीन लोग घायल हो गए हैं। घायल में एक पक्ष के इस्माइल अंसारी का पुत्र अकरम अंसारी 25 वर्ष तथा मुजीब उर रहमान का पुत्र वारिस अंसारी 17 वर्ष जबकि दूसरे पक्ष के शमीर अंसारी 17 वर्ष का नाम शामिल है। घटना के संबंध में एक पक्ष के परिजन मुजीब रहमान ने बताया कि फरमान शेख के द्वारा समीम अंसारी व वसीम अंसारी एक भूमि को खरीदी किया था।

बावजूद फरमान शेख का पुत्र जमील अंसारी उक्त भूमि पर आवास का निर्माण कर रहा था। जब शमीम अंसारी, वसीम अंसारी ने उसे घर निर्माण करने से मना किया तो उसी बात पर जमील अंसारी, रिंकू अंसारी, नईम अंसारी, प्यारे हसन अंसारी, इस्माइल अंसारी, वसीअख्तर आदि लोगों ने लाठी-डंडे ईटा रॉड से मारपीट कर घायल कर दिया। इधर इस घटना में जमील अंसारी नईम अंसारी आदि लोग के द्वारा चिरोंजिया मोड़ पर स्थित विश्वकर्मा मोटर शॉप के पास वाहन का शीशा तोड़ दिया गया। मयंक विश्वकर्मा ने सदर थाने में शिकायत की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hOjSDb

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages