Breaking

Saturday, August 15, 2020

पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

झारखंड में पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में रविवार को भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं, रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में भी सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है।

मौसम विभाग ने इस दौरान वज्रपात की भी चेतावनी जारी की है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची की ओर से जारी पूर्वानुमान रिपोर्ट में 17, 18 और 19 अगस्त को भी बारिश होने की संभावना जताई गई है। ये बारिश हल्के से मध्यम दर्जे की हो सकती है।

राजधानी रांची में शनिवार को पूरे दिन भी रुक-रुककर बारिश होती रही।

17 अगस्त को झारखंड के मध्य और उत्तरी हिस्से संथाल परगना में एक-दो जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। 18 अगस्त तक पूरे झारखंड में मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई गई है।इधर, लगातार अच्छी बारिश की संभावना के बाद किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। क्योंकि राज्य भर में अचानक बारिश बंद हो जाने और उमस भरी गर्मी शुरू होने से उन्हें यह डर सताने लगा था कि कही उनकी धान की खेती बर्बाद ना हो जाए। कई किसानों ने तो सिंचाई का प्रबंध तक कर लिया था। ऐसे में लगातार बारिश किसानों के लिए सुखद भरी खबर लेकर आई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रांची में छाए काले बादल।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fYWpNF

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages