Breaking

Sunday, September 20, 2020

जनसमस्याओं पर 25 काे आंदोलन करेगी भाकपा

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी गढ़वा जिला परिषद की बैठक रविवार को जंगीपुर ग्राम में जिला कमिटी के सदस्य श्री राम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों में व्याप्त समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में राज्यकार्यकरिणी के फैसलों की रिपोर्टिंग करते हुए गणेश सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार देश के किसानों को बर्बाद करने पर तुली है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों को बड़े पूंजीपतियों और विदेशी पूंजीपतियों के हवाले करने को ठान लिया है। उन्होंने कहा कि खाद की कालाबाजारी हो रही है। खरौंधी प्रखण्ड में धान की रोपनी नही हो सकी है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं से जन प्रतिनिधियों को कोई लेना देना नही है। यदि डोमनी बराज बन गया होता तो किसानों को परेशानी नहीं होती। धान की रोपनी हो जाती। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में भूमि समस्या विकराल रूप धारण किए हुए है।

सुनील मुखर्जी नगर (कोरगा) तथा जंगीपुर में आदिवासियों की भूमि पर भू माफियाओं की नजर है। बैठक में सर्वसम्मति से उक्त समस्याओं को लेकर आगामी 25 सितम्बर को अनुमंडल कार्यालय के समक्ष जन प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिला सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला,राज कुमार राम,देवी दयाल मेहता,पिंटू देवी,पवन सिंह,राम विजय सिंह,मुन्ना राम, कृष्णा भुइयाँ, गोपाल यादव सहित अन्य उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RHKUjR

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages