Breaking

Saturday, September 26, 2020

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई पंचायतों के अध्यक्ष और सचिव का किया मनोनयन

मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर जी के निर्देशानुसार युवा मोर्चा रंका प्रखंड कमेटी के द्वारा विभिन्न पंचायतों में युवा पंचायत स्तरीय कमेटी का गठन किया गया। जिसमें बाहाहारा पंचायत के पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह व सचिव विकास यादव, विश्रामपुर पंचायत के अध्यक्ष बैजनाथ राम व सचिव बैजनाथ साह, मानपुर पंचायत के अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार अंसारी व सचिव अनारूल अंसारी, रंका पंचायत के अध्यक्ष मोबिन खान व सचिव परमजीत चौधरी को मनोनीत किया गया।

जेएमएम के वरिष्ठ कार्यकर्ता पिंकू सिंह तथा युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार सोनी के द्वारा सभी को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। इस मौके पर रंका प्रखंड के प्रखंड सचिव इरफान अंसारी, प्रखंड के कोषाध्यक्ष अंबिका प्रसाद सोनी, रंका पंचायत अध्यक्ष अजय प्रसाद गुप्ता, युवा नेता रंजीत सोनी, चंद्रशेखर तिवारी, विश्रामपुर के पंचायत अध्यक्ष संतोष प्रसाद, सचिव जगदीश टोप्पो, बाहाहारा के पंचायत अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, खपरो पंचायत सचिव खुर्शीद अंसारी सहित सभी पंचायत में पंचायत के पदाधिकारी अाैर गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mV2jnF

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages