Breaking

Saturday, October 17, 2020

लोक अदालत में 18,833 मामलों का निबटारा,अदालत में 2 करोड़, 2 लाख, 70 हजार, 71 रुपए की वसूली की गई

वर्चुअल लोक अदालत में शनिवार को 18 हजार 833 मामलाें का निबटारा किया गया। डालसा सचिव अरविंद कच्छप ने बताया कि वर्चुअल लोक अदालत में 8 बेंचों के माध्यम से ट्रैफिक चालान के 18 हजार, 596, जीआर व सीपी केस (कम्पाउंटेबल) के 114, बैंक लाेन के 38, रेलवे के 15 मामले सहित 18 हजार, 833 मामलों का निष्पादन किया गया। कार्यक्रम में काेर्ट के अन्य कर्मचारी भी शामिल थे।
अदालत में बैभव सिन्हा के केस में हुई सुनवाई
महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने व फायरिंग करने के मामले में आरोपी बैभव सिन्हा, राहुल दुबे और विकास दुबे की केस में सुनवाई हुई। एडीजे 11 अरविंद कुमार पांडेय की अदालत में गवाही पर सुनवाई हुई। अदालत ने गवाही देने के लिए अगली तिथि निर्धारित की। झरिया निवासी शोएब ने 18 अगस्त 2018 और 23 अगस्त 2018 को बैभव सिन्हा, राहुल दुबे और विकास दुबे के खिलाफ दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
18,833 cases settled in Lok Adalat, Rs 2 crore, 2 lakh, 70 thousand, 71 rupees recovered in court


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37deeYJ

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages