गुमला में 31 अक्टूबर को लक्ष्मण नगर के पास भारत फाइनेंस के कैशियर मनोज कुमार महतो से 9 लाख 9 हजार 200 रुपए लूट मामले में पुलिस ने कंपनी के फिल्ड मैनेजर अनमोल कुमार महतो को शनिवार की रात कंपनी के कार्यालय से गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। पुलिस को लूट के पीछे फाइनेंस कंपनी के ही किसी अधिकारी की मिलीभगत होने का संदेह था। इसे लेकर पुलिस कई बार कंपनी के अधिकारियों व कर्मियों से पूछताछ कर चुकी थी। जांच में लूट का मुख्य साजिशकर्ता कंपनी का फील्ड मैनेजर अनमोल का पता चला। गिरफ्तार मैनेजर को लेकर पुलिस देर रात करीब एक बजे उसके पैतृक गांव बसिया प्रखंड के पंथा लौवा केरा गांव पहुंची।
जहां उसके घर मे तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान लूट के ढाई लाख रुपए बरामद हुए। वहीं अनमोल के घर से एक मोबाइल भी बरामद किया, जिसका इस्तेमाल लूट की घटना में किया गया है। घटना के बाद अनमोल ने उसे घर में छुपा दिया था। तलाशी के बाद पुलिस रात में ही मना केरा डुमकी टोली गांव पहुंची। जहां से लूट में शामिल मुकेश बड़ाइक को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के समय मुकेश घायल था। उसके शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान थे। बताया जाता है कि लूट की इस घटना को अंजाम देकर भागने के दौरान मुकेश बाइक दुर्घटना में घायल हो गया था। फिलहाल पुलिस अनमोल व मुकेश को थाना में रखकर पूछताछ कर रही है। मुकेश ने बताया कि लूट की घटना में उसके साथ अनमोल, जितेंद्र नायक व एक अन्य युवक शामिल था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39r033h






No comments:
Post a Comment