विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने विधायक भूषण तिर्की व उनके कार्यकर्ताओं पर शहीद स्मारक पर जूता पहनकर चढ़ने और धर्म की देवी की प्रतिमा का अपमान करने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया है। इस संबंध में विधायक से माफी मांगने की मांग की है। ऐसा नहीं करने पर सड़क पर उतरकर आंदोलन की चेतावनी दी है। विहिप के अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी व केशचंद्र साय ने कहा कि 26 नवंबर को झारखंड सरकार द्वारा पारित सरना कोड को लेकर विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ रैली निकाली थी। रैली के दौरान टावर चौक के समीप विधायक एवं उनके कार्यकर्ता शहीद स्मारक पर जूता पहनकर चढ़ गए, जो पूरे देश के लिए अपमान का विषय है और एक धर्म की देवी की प्रतिमा को भी अपमानित किया गया। इसका फोटो वायरल होने के बाद लोग आहत और आक्रोशित हैं। विधायक क्षेत्र के प्रतिष्ठित पद पर सुशोभित करते हैं।
उनके द्वारा जानबूझकर ऐसा करना भावनाओं एवं देश के खिलाफ है। विधायक को माफी मांगनी चाहिए। अगर वे माफी नहीं मांगे, तो आंदोलन किया जाएगा। बजरंग दल संयोजक मुकेश सिंह ने कहा कि जिस दिन पूरा भारत देश 26/11 घटना में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा था। उसी दिन विधायक व उनके कार्यकर्ताओं की यह करतूत अफसोसजनक है। मौके पर अशोक त्रिपाठी, केशव चंद्र साय, मनोज वर्मा, मुकेश सिंह, मुरली मनोहर मिश्रा, रविंद्र सिंह, मनीष सिंह, श्याम मंत्री, संदीप प्रसाद, बलकेश्वर सिंह, अनूप लाल, अरविंद मिश्रा, राजेश सिंह, सतीश सिंह, विनोद गुप्ता, धरमू गोप, राकेश सिंह, मनीष मिश्रा, विमल कुमार, विवेक कुमार, मीडिया प्रभारी रोहित खंडेलवाल मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JhTu8o






No comments:
Post a Comment