Breaking

Saturday, November 28, 2020

22 से शरू हाेगा आईआईएसएफ 2020, सिंफर में हुआ कर्टेन रेजर, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर 25 दिसंबर को संपन्न होगा

भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिवस पर 22 दिसंबर से इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल (आईआईएसएफ-2020) का छठा संस्करण शुरू हाेगा, जाे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर 25 दिसंबर संपन्न होगा। काेराेनाकाल काे देखते हुए आईआईएसएफ का आयाेजन वर्चुअल माध्‍यम से किया जाएगा, ताकि सभी विज्ञान प्रेमी जुड़ सकें। इसकाे लेकर सीएसआईआर सिंफर, धनबाद में शनिवार काे आईआईएसएफ-2020 के कर्टेन रेजर समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का विषय “आत्म निर्भर भारत और वैश्विक कल्याण के लिए भारतीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नवाचार पर एक प्रतिबिंब” था। संस्थान निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि आईआईएसएफ में वैज्ञानिक, अनुसंधानकर्ता, छात्र, उद्योग पार्टनर के अलावा कई ऐसे लोग भी भाग लेते हैं, जो विज्ञान को आम लाेगाें तक पहुंचाने में अपना बहुमूल्य योगदान देते हैं। इस दौरान अखिल भारतीय स्तर पर समस्याओं का हल खोजा जाता है। इस वर्ष का विषय ‘आत्म निर्भर भारत एवं विश्व कल्याण के लिए विज्ञान’ है।

वैज्ञानिकों, खोजकर्ताओं को एक साझा मंच देता है आईआईएसएफ

कार्यक्रम काे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, डॉ. हर्षवर्धन ने भी संबाेधित किया। कहा कि कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष आईआईएसएफ का आयाेजन आभासी माध्यम से किया जाएगा। इसमें अच्छी बात यह है कि पूर्व आयोजनों की तुलना में कम व्यवस्थाएं करनी पड़ेगी। दूरदराज के छात्र-छात्राएं और अन्य विज्ञान प्रेमी आयोजन से जुड़ सकेंगे। विदेशी वैज्ञानिक भी आसानी से महोत्सव में शामिल हाे पाएंगे। यह महोत्सव वैज्ञानिकों, खोजकर्ताओं और अनुसंधानकर्ताओं, विद्यार्थियों और नागरिकों को एक साझा मंच देता है। यहां एक-दूसरे से समझा और सीखा जा सकता है।

5 अलग-अलग विषयों पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की हाेगी कोशिश

मुख्य अतिथि विज्ञान भारती (विभा) के राष्ट्रीय आयोजन सचिव जयंत सहस्रबुद्धे ने कहा कि समय की मांग के अनुरूप वर्चुअल माध्यम न्यू नॉर्मल है। विज्ञान महोत्सव का प्रमुख उद्देश्य भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियों को प्रदर्शित करना और समाज में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है। आईआईएसएफ 2020 में भारतीय विज्ञान का इतिहास, दर्शन एवं विज्ञान, कृषि प्रौद्योगिकी, स्वच्छ वायु, ऊर्जा, कचरा एवं साफ-सफाई आदि कई नए आयाम जोड़े गए हैं। वर्चुअल साइंस फेस्टिवल, लाइट शैडो ऐंड टाइम डिवाइस मेकिंग, हैंड हाइजीन गतिविधि पर आधारित ऑनलाइन पाठ, सुरक्षात्मक मास्क का उपयोग पर केंद्रित 5 अलग-अलग विषयों पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की भी कोशिश की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Curve Razor, held at Sifar, will start on 22 December 22


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mhpLL3

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages