ओखा-हावड़ा साप्ताहिक पूजा स्पेशल का परिचालन 25 अक्टूबर से शुरू होगा। ट्रेन संख्या 02905 ओखा-हावड़ा साप्ताहिक पूजा स्पेशल का परिचालन हर रविवार को 25 अक्टूबर से 29 नवंबर व ट्रेन 02906 हावड़ा-ओखा साप्ताहिक पूजा स्पेशल का परिचालन प्रत्येक मंगलवार को 27 अक्टूबर से एक दिसंबर तक हावड़ा स्टेशन से किया जाएगा। ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे।
ओखा स्टेशन से सुबह 8.10 बजे ट्रेन का परिचालन हावड़ा के लिए होगा। दूसरी ओर हावड़ा स्टेशन से इस ट्रेन का परिचालन रात 11.50 बजे होगा। यह ट्रेन रात 2.30 बजे टाटानगर स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव द्वारका, खमबलिया, जमनानगर, राजकोट, सुरेंद्रनगर, विरमगढ़, अहमदाबाद, गैरतपुर, सूरत, नंदूबार, नागपुर, दुर्ग, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, टाटानगर, खड़गपुर सहित अन्य स्टेशनों पर हाेगा। दुर्गा पूजा पर हर वर्ष कई शहरवासी कोलकाता घूमने के लिए जाते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/357b1Hw






No comments:
Post a Comment