रायपुर में दो महीने बाद 200 से कम पॉजिटिव मिले हैं। 17 अगस्त को 190 केस मिले थे। शनिवार यानी 17 अक्टूबर को 182 संक्रमित मिले हैं। वहीं प्रदेश में शनिवार को 2515 नए मरीज मिले हैं। नए केस के साथ मरीजों की संख्या बढ़कर एक लाख 58 हजार 502 हो गई है। एक्टिव केस 27180 है। रायपुर में मरीजों की संख्या 38945 व एक्टिव केस 8361 है। रायपुर में दो समेत 14 मरीजों की मौत भी हुई है। अब तक प्रदेश में 1440 व रायपुर में 513 मरीजों की कोरोना से जान गई है।
प्रदेश में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 1.29 लाख व रायपुर में 30 हजार से ज्यादा है। राजधानी समेत प्रदेश में कोरोना का संक्रमण कम हुआ है। राजधानी में पिछले 18 दिनों से 500 से कम व प्रदेश में 3000 से कम मरीज मिल रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना वायरस खत्म हो जाएगा, ऐसी बात नहीं है। जरा सी लापरवाही बरतने पर कोरोना का खतरा बना हुआ है। छत्तीसगढ़ में फिलहाल संक्रमण कम है, लेकिन मरीजों की संख्या 1.58 लाख से ज्यादा पहुंच गई है।
विशेषज्ञों के अनुसार ठंड में कोरोना व स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए आने वाले दिनों में जिन संदिग्धों की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आएगी, उनका स्वाइन फ्लू टेस्ट किया जाएगा। अंबेडकर अस्पताल समेत निजी अस्पतालों व कोरोना केयर सेंटरों में बेड खाली हो गए हैं। अब 15 दिनों पहले जैसी बेड के लिए मारामारी नहीं है। हालांकि ऑक्सीजन बेड की जरूरत अभी है। आने वाले दिनों में 10 हजार ऑक्सीजन बेड बढ़ाए जाएंगे।
इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। अंबेडकर में कुल 1300 में आधे बेड ऑक्सीजन वाले होंगे। सीनियर कैंसर सर्जन डॉ. युसूफ मेमन व कोरोना कोर कमेटी के डॉ. सुरेंद्र पामभोई के अनुसार अब गंभीर मरीजों के लिए पर्याप्त बेड है। इसके बावजूद ऑक्सीजन बेड बढ़ाए जा रहे हैं। इसकी तैयारी जरूरी है। ठंड में कोरोना व स्वाइन फ्लू बढ़ने की आशंका को देखते हुए सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड बढ़ाने काे कहा गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3j8OEq2






No comments:
Post a Comment