Breaking

Saturday, October 17, 2020

मजदूरों की एकता से यूनियन को मिली ताकत आगे भी मजदूर हित में होगा काम, साथ ही कई समस्याओं का समाधान हुआ : आरके सिंह

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह व महामं‌त्री आरके सिंह का शनिवार को शॉप फ्लोर, प्लांट-3 केबीआई डब्ल्यू क्षेत्र, एचवीटीएल, फाउंड्री डिपार्टमेंट में जोरदार स्वागत हुआ। महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि मजदूरों के विश्वास के कारण ही यूनियन इस बार स्थायीकरण कराने में सफल रही है।

सभी कमेटी मेंबर व कर्मचारियों का साथ मिलने से ही 221 बाई सिक्स स्थायी होंगे। अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कहा बहुत सारी बाधाएं आती रहती हैं, लेकिन मजदूरों की एकता ने यूनियन को बल दिया। निश्चित तौर आगे भी मजदूर हित कार्य करते रहेंगे। हाल के दिनों में पदोन्नति करने का प्रबंधन का कोई इरादा नहीं था, लेकिन यूनियन ने सही तरीके से बातों को रखा और पदोन्नति के साथ और कई समस्याओं का निदान हुआ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The strength of the union gained by the unity of the laborers will also work in the interest of the laborers, as well as many problems have been solved: RK Singh


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31f1T2s

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages