जुआरी और शराबियों पर नकेल कसने के लिए हजारीबाग एसपी कार्तिक एस ने तैयारी कर ली है। इन पर कार्रवाई के लिए टास्क फोर्स का गठन भी किया जा रहा है। इनके सभी अड्डों को चिन्हित कर लिया गया है। जुआ खेलते पकड़े जाने वाले जुआरी को गुंडा एक्ट में शामिल किया जाएगा। इसके लिए एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिया है कि थाना क्षेत्र में जहां-जहां भी जुआ का अड्डा लगते है उसे चिन्हित करें और आवश्यक छापामारी करें।
इसी कार्रवाई के तहत शुक्रवार को शहर के न्यू एरिया में एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट में पुलिस ने औचक छापामारी कर 10 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ लिया, साथ ही उनके पास से भारी रकम भी बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि अगर जुआरी बाज नहीं आए तो और कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। एसपी कार्तिक एस ने बताया कि जुआरी और शराबियों पर रोक लगाने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया जा रहा है।
अभियान के बाद टास्क फोर्स अगर किसी थाना क्षेत्र से अवैध शराब या मादक पदार्थ बरामद करती है तो इसकी जिम्मेवारी संबंधित थाना प्रभारी की होगी। कहा कि अब जिले वासियों को डरने की जरूरत नहीं है। लोग शराब और जुआ के अड्डों की जानकारी संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी और वरीय अधिकारियों को गोपनीय रूप से दें। शिकायत करने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा।
पदार्थाें की तस्करी राेकने के लिए आज से अभियान
अवैध शराब तथा सभी प्रकार के मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री रोकने के लिए जिले में एक नवंबर से दो सप्ताह तक विशेष अभियान चलेगा। इसके लिए जुआ और शराब के अड्डों को चिह्नित कर लिया गया है। इस दौरान पकड़े जाने पर जुआरियों और शराबियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शराब और मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले लोगों के साथ जुआरियों का नाम गुंडा रजिस्टर मे शामिल किया जाएगा।
खतरनाक ढंग से बाइक चलाने वालाें पर की जाएगी कार्रवाई
शहरी क्षेत्र भीड़भाड़ वाले इलाकों में खतरनाक ढंग से चलने वाले बाइकर्स की अब खैर नहीं होगी। इनके विरूद्ध अभियान चलाने का भी निर्देश एसपी कार्तिक एस ने सभी थाना प्रभारियों को दिया है। एसपी ने कहा कि खतरनाक ढंग से बाइक चलाने वाले बाइकर्स के खिलाफ अब मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी। सभी थाना प्रभारी को वाहन चेकिंग का निर्देश दिया गया है। शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे और इंटरसेप्टर के जरिए ऐसे लोगों को चिन्हित कर गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है।
महिला उत्पीड़न के मामलों पर एसपी खुद बनाए हुए हैं नजर
एसपी ने कहा कि महिला अपराध रोकने के लिए व्हाट्सएप नंबर 8002529349 जारी किए गए हैं। इस पर कोई भी महिला शोषण व उत्पीड़न को लेकर अपना शिकायत दर्ज करा सकती हैं। इस नंबर पर महिला अपराध से संबंधित जो भी शिकायत प्राप्त हो रहे हैं। उसकी जांच की मॉनिटरिंग भी वे खुद कर रहे हैं। महिला अपराध रोकने के लिए संदिग्ध ठिकानों को भी चिह्नित किया जा रहा है। जहां पुलिस की नजर होगी।
जुआ खेलते पकड़े गए 12 लाेगाें को थाने से मिली जमानत
खेसारी भाग न्यू एरिया के एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट से जुआ खेलते रंगे हाथ शुक्रवार की शाम पकड़े गए 12 जुआरियों को थाना से जमानत दी गई। लोहसिंहना थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया पकड़े गए एक दर्जन जुआरियों को जमानती धारा होने के कारण जमानत पर छोड़ दिया गया। बताया कि पुलिस ने छापेमारी के दौरान जुआ अड्डा से एक लाख 64 हजार पांच सौ रुपए बरामद किया गया था। बताया कि थाना क्षेत्र के जुआ अड्डों को चिह्नित कर लिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35YcNey






No comments:
Post a Comment