Breaking

Saturday, October 31, 2020

भागोडी में दो पक्षों में मारपीट, एक घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज

रमना थाना क्षेत्र के भागोडी में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के एक लोग घायल हो गया है। घायल शंभू ठाकुर का नाम शामिल है। उसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घटना के संबंध में शंभू ने बताया कि खानदानी जमीन का बटवारा भाई-भाई में हुआ था। बंटवारे के जमीन में मिली हुई खलिहान का सफाई कर रहे थे। उसे दौरान वीरेंद्र ठाकुर के पुत्र ओमप्रकाश जयप्रकाश ठाकुर ने उसे सफाई करने से मना कर रहा था।

जब हमने उसका विरोध किया तो दोनों लोग लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद परिजनों के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना में घायल के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jMApHQ

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages