उपश्रमायुक्त कार्यालय, कोल्हान प्रमंडल ने चांडिल के भुइयांडीह स्थित रेनो विजन एक्सपोर्ट (मिक्सिंग प्लांट) को शुक्रवार को नोटिस भेजा है। उपश्रमायुक्त राजेश प्रसाद ने बताया कि सोमवार को इस मामले में मजदूरों के साथ प्रबंधन की बैठक होगी। मजदूरों ने प्रबंधन पर वेतन-बोनस में आनाकानी की शिकायत की है।
मजदूर दो दिनों से धरने पर बैठे हैं। कन्वाई चालक संघ के नेता ज्ञानसागर के नेतृत्व में डीएलसी कार्यालय में बोनस नहीं मिलने की शिकायत की गई है। शिकायत में टीटीसीएल पर आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में भी नोटिस भेजकर प्रबंधन से पक्ष पूछा जाएगा।
केके शुक्ला बर्खास्तगी मामले में प्रबंधन ने ई-मेल से रखा पक्ष
टाटा मोटर्स से बर्खास्त कर्मचारी केके शुक्ला की शिकायत पर श्रम अधीक्षक कार्यालय में शुक्रवार को सुनवाई होनी थी। इसके लिए प्लांट हेड को पत्र भेजकर पक्ष रखने को कहा गया था, लेकिन कंपनी प्रबंधन ने ई-मेल से मामले में अपनी बात रखी है। उपश्रमायुक्त कार्यालय की ओर से कहा गया है कि प्रबंधन के पक्ष का अध्ययन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SZ1bll






No comments:
Post a Comment