प्रखंड में थाना चौक से स्तरोन्नत उच्च विद्यालय तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क पर किए गए अतिक्रमण को थाना के शाहबाज अंसारी अतिशीघ्र हटाने का निर्देश दिया। विदित हो कि चिनिया में रोड में अतिक्रमण किए जाने के कारण आए दिन आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानी होती है। इससे कभी भी खतरा होने का संभावना बना रहता है।
इस कारण रोड में अतिक्रमण कर दुकान लगाए जाने के कारण प्रभारी थाना प्रभारी बिफई उरांव के निर्देश पर छोटा बाबू शाहबाज अंसारी ने अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया है। वहीं टेंपो, कमांडर, जीप व सवारी गाड़ी मे सवारियों से अधिक पैसा लिए जाने का शिकायत मिलने पर की गई निर्धारित भाड़ा लेने को कहा गया है। उन्होंने कहा है कि इसे पालन नहीं करने वाले वाहन मालिक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35RqueX






No comments:
Post a Comment