जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति पर कब्जे काे लेकर विवाद जारी है। अध्यक्ष सीएन बनर्जी द्वारा सचिव रामबाबू को निकाल कब्जा करने वाला दाव उन्हीं पर उल्टा पड़ गया। शुक्रवार को साकची मनोकामना मंदिर में कार्यकारिणी सदस्याें की बैठक में सर्वसम्मति से सीएन बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटा दिया। कहा- उन्होंने अध्यक्ष होते हुए कार्यकारिणी समिति को मानने से इनकार किया और अलग संस्था जमशेदपुर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति का गठन कर लिया है।
इसकी जानकारी कार्यकारिणी समिति को नहीं दी। इसलिए वे अनुशासनहीनता के दाेषी हैं और उन्हें समिति से बाहर निकाला जा रहा है। वही, खुद को रामबाबू सिंह की जगह सचिव बताने वाले अरुण सिंह को समिति ने 23 दिसंबर 2019 काे ही संस्था विरोधी गतिविधियों में शामिल हाेने से निकालने का दावा किया है। 16 दिसंबर को समिति ने शोकॉज किया, जिसका जवाब उन्होंने समिति को नहीं दिया। दाे दिन पहले पत्र जारी कर सीएन बनर्जी ने समिति के महासचिव रामबाबू सिंह समेत 6 लाेगाें काे 6 साल के लिए समिति से बाहर निकाल दिया था।
पद बदल रहे रामबाबू, हो कार्रवाई: अरुण
अरूण सिंह ने कहा- रामबाबू सिंह समिति के कभी सचिव तो कभी महासचिव बन मनमाने तरीके से नुकसान पहुंचाते हैं। लेटर पैड पर दोनों पदों का जिक्र करते हैं। इसके लिए समिति की कार्यकारिणी उन पर कानूनी कार्रवाई करेगी।
पूजा बाद होगी कानूनी कार्रवाई: सीएन बनर्जी
सीएन बनर्जी ने कहा कि समिति कौन होती है मुझे बाहर निकालने वाली। मैंने दो दिन पहले ही समिति के सदस्यों को निष्कासित कर दिया है। निष्कासित लोगों की बैठक अवैध है। पूजा के बाद इन लोगों पर कानूनी कार्रवाई होगी। मैं अध्यक्ष हूं बाहर निकालने का अधिकार उन्हें नहीं है।
कार्यकारिणी समिति के लोगों ने कहा
अरुण सिंह रामबाबू सिंह के निजी सचिव के रूप कमेटी में आए थे। वो किसी भी पूजा समिति में नहीं हैं। समिति ने उन्हें 2019 में बाहर निकाला था।
-सुरजीत चौधरी, कोषाध्यक्ष
पद नहीं चाहिए। मैं समिति में काम करना चाहता हूं। मुझे जिम्मेदारी दी तो निभाऊंगा।
-आशुतोष सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष
संस्था में अध्यक्ष रहते हुए दूसरी संस्था बनाना एक्ट के विरुद्ध है। सीएन बनर्जी को अध्यक्ष पद से मुक्त किया।
-दिवाकर, उपाध्यक्ष
सीएन बनर्जी और अरुण सिंह ने जो किया वह काफी निंदनीय है। 97 साल पुरानी संस्था को बदनाम कर रहे हैं।
-परमात्मा मिश्रा, कार्यकारी समिति सदस्य
सीएन बनर्जी ने रंग दिखा दिया। अरुण को जो समिति में लाया, उन्हीं के पीठ में छुरा घोंपने का काम किया है।
-अशोक, उपाध्यक्ष
सीएन बनर्जी को हम इज्जत देते थे। बयानबाजी चल रही है वह गलत है। इसलिए समिति ने उन्हें पदमुक्त किया। -अमिया, सचिव
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dxhwae






No comments:
Post a Comment