Breaking

Saturday, October 17, 2020

मानगो में उत्तम की हत्या मामले में चार आरोपी को जेल, थाना में पुलिसकर्मी के पैर पर गिरे पिता, कहा- मुझे न्याय चाहिए

मानगो के दाईगुट्टू में कचरा फेंकने को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या मामले में पुलिस ने चार लोगों को जेल भेजा है। मृतक उत्तम साव के दादा बबन साव, दादी कमला साव, बुआ शांति देवी और चाची रेणु देवी को शनिवार को जेल भेजा गया। इधर, उत्तम की हत्या के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर परिजन और बस्ती के लोगों ने मानगो थाना का घेराव किया। सुबह करीब 11 बजे परिजन थाना पहुंचे और हंगामा करने लगे। लोगों ने करीब पांच मिनट के लिए सड़क को जाम कर दिया। उत्तम की हत्या के आरोपियों को लोगों ने फांसी की सजा दिलाने की मांग की।

थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन थानेदार ने दिया। मृतक के पिता मदन साव थाना के गेट के पास सड़क पर लेट गए। पुलिस कर्मियों का पैर पकड़ मुख्य आरोपी सूचित समेत अन्य की गिरफ्तारी की मांग की। कहा- मुझे न्याय चाहिए। पोस्टमार्टम बाद उत्तम का शव घर लाया गया। इधर, पुलिस जांच कर रही है।

मुख्य आरोपी सूचित समेत उसका भाई सुमित, उत्तम के चेचेरे भाई सोनू, छोटू, चाचा अनिरुद साव अबतक फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है, जबकि उत्तम की भाभी गुड़िया व सुनीता को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Four accused in the murder of Uttam in Mango, the father fell on the foot of the policeman in the jail, the police said, I want justice


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3o1IHPu

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages