Breaking

Friday, October 16, 2020

कचरा फेंकने के विवाद में चाकू मार युवक की हत्या, आंख फोड़ी, परिवार के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल हुए

कचरा फेंकने को लेकर विवाद में एक ही परिवार के लोगों के बीच में खूनी संघर्ष हुआ। इसमें उत्तम कुमार साहू (18) की अपनों ने ही चाकू घोंप और आंख में कांच का टुकड़ा घुसा हत्या कर दी। दोनों परिवार के सदस्य आपस में भिड़ गए और जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में दूसरे पक्ष के लोगों को भी हल्की चोट आई है। घटना मानगो थाना के दाईगुट्टू तेली लाइन की शुक्रवार सुबह 9.30 बजे की है। खूनी संघर्ष में मृतक के पिता मदन साहू, मां आशा देवी, तीन बहनें सुजाता साहू, सोनल साहू और राजा साहू भी घायल हो गए। पिता मदन साहू के सिर पर चोट आई है। जबकि अन्य को हल्की चोट है।
पुलिस ने चाकू और डंडा बरामद कर लिया है। मृतक के दादा बबन प्रसाद साहू और बुआ शांति देवी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपी फरार हैं। मृतक की मां आशा देवी ने ससुर बबन प्रसाद, सास कमला देवी, जेठ अनिरुद्ध प्रसाद समेत 10 से अघिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मां ने भाजपा नेता नंदलाल गुप्ता पर भी आरोप लगाया है। मृतक करीम सिटी कॉलेज का छात्र था। मृतक तीन बहनों में इकलौता भाई था। देखें पेज-3



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Killing of young man, knife wound, bloody conflict between family, many injured in garbage throwing dispute


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37fHRZ9

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages