Breaking

Sunday, November 29, 2020

15 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार

पुलिस ने शनिवार की देर शाम थाना क्षेत्र के कोलझिकी गांव में अवैध देशी महुआ शराब निर्माण व बिक्री के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया। छापामारी अभियान के दौरान कोलझीकी ग्राम निवासी चंदन साह पिता राजेंद्र साह को उसके खेत में बने झोपड़ी में अवैध महुआ शराब बेचते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया।

तलाशी के क्रम में प्लास्टिक के एक डब्बा में 15 लीटर अवैध देशी महुआ शराब, प्लास्टिक का एक सौ पीस गिलास, 5 पैकेट सिगरेट व 10 पैकेट दालमोट बरामद हुआ। थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद ने बताया कि कोलझिकी गांव में अवैध देसी महुआ शराब निर्माण व बिक्री करने की गुप्त सूचना मिली। परि पुअनि मंटू शर्मा व सशस्त्र बल को लेकर मौके पर पहुंचा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36hSji0

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages