Breaking

Sunday, November 29, 2020

राजधानी में उत्तरी हवा से बढ़ने लगी ठंड, 16 डिग्री तक पहुंचेगा आज पारा

राजधानी में उत्तरी हवा से ठंड बढ़ने लगी है। हवा में नमी धीरे-धीरे खत्म होने और मौसम खुलने के कारण रात के तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है। रविवार को सुबह सूरज निकलने से पहले न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के करीब था। सोमवार को इसमें करीब दो डिग्री तक गिरावट आ सकती है। यानी कल राजधानी में अच्छी ठंड पड़ेगी।

निवार तूफान का असर खत्म होने के बाद छत्तीसगढ़ में भी समुद्र से नमी आनी बंद हो गई है। आर्द्रता घटकर सुबह के समय 60 फीसदी तक पहुंच गई है और दिन में यह 42 प्रतिशत के आसपास है। दिन का तापमान इसी वजह से बढ़ने लगा है। पारा आज 31.6 डिग्री दर्ज किया गया, यह सामान्य से दो डिग्री अधिक है। मौसम खुलने के कारण उत्तर से आ रही हवा शहर में फैल रही है। इस वजह से रात में भी पारा तेजी से गिरने लगा है।

रविवार को यह 17.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक है, लेकिन सोमवार को इसमें डेढ़ डिग्री तक गिरावट आ सकती है। रात में तापमान 16 डिग्री के आसपास पहुंचने पर शहर में अच्छी ठंड महसूस होगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि राजधानी सहित प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहेगा। इस वजह से रात के तापमान में गिरावट आने में कोई दिक्कत नहीं है। राजधानी के लोग अगले कुछ दिनों में अच्छी ठंड महसूस करेंगे।

सभी जगह तापमान अभी ज्यादा

प्रदेश में सभी जगह इस समय रात का तापमान थोड़ा अधिक है। जगदलपुर में 16.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। बिलासपुर, अंबिकापुर, पेंड्रारोड, राजनांदगांव आदि जगहों पर न्यूनतम तापमान 11 से 15 डिग्री के बीच है। सभी जगह तापमान सामान्य के बराबर या उससे कुछ अधिक है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JkSwbt

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages