बंशीधर नगर पंचायत के द्वारा प्रधानमंत्री फुटपाथ विक्रेता स्वा निधि योजना अंतर्गत सभी निबंधित फुटपाथ विक्रेता जो लॉकडाउन के कारण के लिए ऋण आवेदन नहीं कर पाए है वैसे फुटपाथ विक्रेता जिनकी माली स्थिति कोरोना महामारी के दौरान अच्छी नहीं रहा है वैसे फुटपाथ विक्रेताओं प्रधानमंत्री सुनिधि योजना के तहत दस हजार रुपए तक का ऋण के लिए आवेदन जमा कर सकते हैं। उक्त जानकारी देते हुए नगर पंचायत के सिटी मैनेजर रवि कुमार ने बताया कि रोजगार के सृजन के लिए प्रधानमंत्री सुनिधि योजना के द्वारा दस हजार का ऋण भारत सरकार के द्वारा दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अब तक 77 फुटपाथ विक्रेता अपना आवेदन जमा किए हैं जिनमें 49 फुटपाथ विक्रेता कार्य स्वीकृत कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अभी तक कई ऐसे फुटपाथ विक्रेता जो नगर पंचायत से निबंधित है वे अपना फॉर्म नहीं जमा कर पाए हैं ऋण लेने के लिए इच्छुक फुटपाथ विक्रेता नगर पंचायत कार्यालय में अपना फार्म जमा करा सकते हैं ताकि नगर पंचायत द्वारा बैंकों के माध्यम से उन्हें ऋण उपलब्ध करा सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिन सुनिधि योजना के तहत ऋण उपलब्ध कराने के लिए नगर पंचायत कार्यालय में शिविर लगाकर कार्य किया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HVjFRS






No comments:
Post a Comment