Breaking

Saturday, November 28, 2020

कोयला तस्करी में 2 जीएम समेत 5 अफसरों पर केस, कोयला तस्करी में 2 जीएम समेत 5 अफसरों पर केस

कोलकाता सीबीआई ने शनिवार को बंगाल के कोयला तस्कर अनूप मांझी उर्फ लाला समेत ईसीएल के दो महाप्रबंधक और तीन सिक्यूरिटी अफसर समेत ईसीएल, रेलवे व सीआईएसएफ के कई अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीबीआई ने नामजद ईसीएल अधिकारियों के साथ लाला के पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार व यूपी के 45 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। छापेमारी में कोयला तस्करी में इस्तेमाल होने वाले फ्लाइंग पैड समेत अन्य दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण व नकदी की जब्ती की सूचना है।

सीबीआई बोली-ईसीएल अफसर लाला के जरिए साइडिंग से चोरी करवा रहे कोयला

सीबीआई की प्राथमिकी के अनुसार, ईसीएल के अधिकारी, सिक्यूरिटी अफसर व सीआईएसएफ के साथ रेलवे साइडिंगों में तैनात अधिकारी ही लाला के जरिए कोयला चोरी करवा रहे हैं। 7 अगस्त 2020 को पांडेश्वर एरिया में एक नंबर रेलवे साइडिंग में 9 मीट्रिक टन कोयला पकड़ाया था। छानबीन में इसका खुलासा हुआ। लाला ही वह शख्स है, जो अधिकारियों के संरक्षण में बंगाल में कोयले का अवैध खनन व ट्रांसपोर्टिंग कराता है।

कौन है लाला, मछली विक्रेता से बंगाल का कोल किंगपिन बना

पश्चिम बंगाल के वर्धंमान जिला के भामुरिया में रहने वाला लाला उर्फ अनूप मांझी एक दशक पूर्व साइकिल पर मछली रख फेरी कर उसे बेचा करता था। 2009 के बाद लाला की अवैध कोयला के क्षेत्र में इंट्री हुई। वह बंगाल के रघुनाथपुर व डिशरगढ़ क्षेत्र में छोटे कोल डिपो खोल धंधा करने लगा। इसके बाद बड़े कोयला तस्करों ने लाला को आगे कर पीछे से धंधा संभालते रहे।

इनके खिलाफ केस दर्ज

  • अमित कुमार धर, जीएम, पांडेश्वर एरिया, ईसीएल
  • जयेश चंद्र राय, जीएम, काजोरा एरिया, ईसीएल
  • तन्मय दास, चीफ सिक्यूरिटी मैनेजर, काजोरा एरिया, ईसीएल
  • धनंजय राय, एरिया सिक्यूरिटी इंस्पेक्टर, कुनुस्तोरिया, ईसीएल
  • देवाशीष मुखर्जी, सिक्यूरिटी इंचार्ज, काजोरा एरिया, ईसीएल
  • अनूप मांझी उर्फ लाला, आसनसोल
  • ईसीएल, सीआईएसएफ, रेलवे के कुछ अज्ञात अधिकारी


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Case on 5 officers including 2 GMs in coal smuggling, case on 5 officers including 2 GMs in coal smuggling


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39nR2rG

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages