विश्व बैंक के सहयोग से बन रही कांको मठ-गोल बिल्डिंग आठ लेन सड़क का निर्माण कार्य चार माह बाद फिर शनिवार से शुरू हो गया। शनिवार काे त्रिकोण कंस्ट्रक्शन कंपनी ने कांको मठ साइड से काम की शुरुआत की। इस साइड में फोर लेन सड़क बनाने का काम करीब 20 से 25 फीसदी जून माह के पूर्व ही हो चुका था। सड़क अभी कच्चा ही बनी है। अब गिट्टी और पीचिंग का काम शुरू होगा। सूत्रों ने बताया कि एक सप्ताह में काम की रफ्तार और बढ़ जाएगी।
सड़क की उपयोगिता और कोरोना के कारण सरकार ने जून में इसके निर्माण कार्य पर रोक लगा दी थी। सरकार के आदेश पर इस सड़क की उपयोगिता की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया। कमेटी की रिपोर्ट के बाद इस सड़क का निर्माण कार्य फिर से शुरू करने का निर्णय लिया गया। अब सड़क आठ लेन ही बनेगी और इसमें कोई कटौती नहीं की जाएगी।
आठ लेन सड़क का निर्माण कार्य दोबारा शुरू हो गया है। त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन ने कांको मठ की ओर से काम शुरू कर दिया है। पांच से सात दिन में सेवालय कंस्ट्रक्शन का भी काम शुरू हो जाएगा। सड़क का काम शुरू कराने संबंधित विभागीय आदेश भी मिल चुका है।
एमके वर्मा, कार्यपालक अभियंता, शाज
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33ssmut






No comments:
Post a Comment