Breaking

Sunday, November 29, 2020

स्कूटी से गिरकर पिता और पुत्री हुए घायल

थाना क्षेत्र के ब्लॉक रोड निवासी कमलेश कुमार 40 वर्ष व उसकी पुत्री अमूल्य कुमारी 18 वर्ष स्कूटी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। दोनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घटना के संबंध में घायल कमलेश कुमार ने बताया कि दोनों स्कूटी से बाजार से अपने घर की ओर जा रहे थे।

उसी बीच ब्लॉक गेट के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को उठाकर तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना में दोनों घायलों के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mpJXuo

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages