बंशीधर नगर - रमना मुख्य मार्ग एन एच -75 पर सिरियाटोंगर मोड़ के पास कमांडर गाड़ी के टक्कर से मोटरसाइकिल सवार अज्ञात युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। घटना लगभग एक बजे दोपहर की है। घटना की सूचना पर स्थल पर पहुंची रमना थाना पुलिस ने शव एवं मोटरसाइकिल तत्काल अपने को कब्जे में लेते हुए थाना लेकर आ गई। खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं पाया था। जानकारी के अनुसार मृतक जीवीएस स्टार सिटी जेएच 14 ई 9756 से बंशीधर नगर की ओर से रमना की ओर आ रहा था।
इसी दौरान बंशीधर नगर की ओर से आ रही अज्ञात कमांडर ने जोरदार टक्कर मोटरसाइकिल में मार दी। जिसके कारण मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।घटना के बाद कुछ लोगों द्वारा कमांडर को पकड़ने के लिए पीछा भी किया गया। लेकिन कमांडर को पकड़ने में असफल रहें। इस संबंध में एएसआई रैनसन बाखला ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाया है। शव का पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lkTm5h






No comments:
Post a Comment