Breaking

Sunday, November 29, 2020

शॉर्ट-सर्किट से पुआल व घर में आग लगी

थाना क्षेत्र के चटनिया गांव में शनिवार की रात्रि लगभग दो बजे 11 हजार बोल्ट के बिजली के तार मैं शॉर्ट सर्किट होने के कारण जोखन शर्मा के खपरैल मकान तथा मकान के पास रखें पुआल मैं आग लग गई। आग की लपटे देखकर परिजनों ने जोर जोर से आवाज देकर गांव के लोगों को आग बुझाने के लिए बुलाया। गांव के लोगों ने डीजल पंप लगाकर भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक आग से पुआल का आधा भाग तथा मकान आंशिक रूप से जल कर क्षतिग्रस्त हो गया था।

उसके बाद सुबह होते हीं बिजली के तार में पुनः शॉर्ट सर्किट हुआ जिससे बिजली का तार जल कर सड़क के बीचोबीच होते जोखन शर्मा के मकान पर जा गिरा। गांव के लोगों ने बिजली ऑफिस कांडी पहुंचकर बिजली को डिस्कनेक्ट कराया। सौभाग्य की बात थी कि उस वक्त कोई भी व्यक्ति सड़क के पास मौजूद नहीं था। नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थी। इस विषय की सूचना पाकर पंचायत के मुखिया रामजी यादव घटनास्थल पहुंचकर वस्तु की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इस घटना से जो भी क्षतिपूर्ति हुआ है। उसकी भरपाई बिजली विभाग से कराई जाएगी। इस मौके पर समाजसेवी सुखनंदन यादव, श्री राम पांडेय के अलावा अन्य कई ग्रामीण मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Short-circuit caused straw and house fire


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39n9ZLb

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages