Breaking

Sunday, November 29, 2020

राशन नहीं मिलने पर डीलर के विरुद्ध किया हंगामा

कांडी प्रखंड के सेतो गांव के कार्डधारी लाभुकों ने राशन नहीं मिलने पर रविवार को डीलर के विरुद्ध हंगामा किया। लाभुकों ने सोनू स्वंय सहायता समूह के डीलर (अध्यक्ष) बरती देवी पर आरोप लगाते हुए कहा कि डीलर द्वारा नवम्बर महीने का प्रधानमंत्री के कोटे से फ्री में मिलने वाला राशन किसी भी लाभुक को नहीं दिया जा रहा है।

डीलर ने कहा कि फ्री का राशन नहीं मिला है। उधर लाभुकों ने कहा कि हम लोगों ने नेट से उक्त डीलर का राशन उठाव का डिटेल निकाला तो पाया कि डीलर ने 27 नवम्बर को उक्त मद में 35 क्विंटल राशन का उठाव किया गया है। उसके बाद भी राशन नही दिया जा रहा है। उसके साथ ही चना भी नही मिला। जबकि डीलर 1 क्विंटल चना का भी उठाव किये हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Uproar against dealer for not getting ration


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39r03jN

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages