Breaking

Monday, November 23, 2020

पिछली सरकार के कार्याें का उद्घाटन कर रहे हैं मंत्री

रंका विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक गढ़वा में हुई। जिसमें मुख्य रूप से गढ़वा के पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी और भवनाथपुर के विधायक भानुप्रताप शाही उपस्थित थे। बैठक में दोनों नेताओं ने मंडल अध्यक्षों और जिला पदाधिकारियों को सम्मानित किया। बैठक को संबोधित करते हुए भवनाथपुर के भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि झामुमो के मंत्री गढ़वा में पूर्व की भाजपा सरकार के किए गए कार्य का फीता काटकर गढ़वा में ढोल पीटते चल रहे है।

गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र में जो विकास सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने किया है। आजतक गढ़वा विधानसभा का विकास किसी ने नही किया। पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने कहा कि हेमंत सरकार झारखंड में अब सिर्फ मोदी सरकार की योजना ही चल रही है। बैठक में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य जवाहर पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष रघुराज पाण्डेय आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ministers are inaugurating the functions of the previous government


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35Viknd

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages