Breaking

Saturday, November 28, 2020

बलियापुर में पुल से गिरा बालू लदा हाइवा, एक की माैत, चालक गंभीर, दुर्घटना में मारा गया शख्स निरसा में लिफ्ट लेकर हाइवा पर हुआ था सवार

बलियापुर-निरसा मेन राेड पर शनिवार की सुबह एक बालू लदा हाइवा दूधिया पुल से 25 फीट नीचे गिर पड़ा। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हाे गई। वहीं, हाइवा का चालक बुरी तरह जख्मी हाे गया। उसे इलाज के लिए शहीद निर्मल महताे मेडिकल काॅलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद इलाके के लाेगाें ने गुस्से में मेन राेड काे जाम कर दिया और पुलिस काे शव भी नहीं ले जाने दिया। वे मृतक के परिजनाें काे मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे। 5 घंटे तक राेड से यातायात ठप रहा।

मान-मनाैव्वल के बाद मृतक के आश्रित काे 90 हजार रुपए का भुगतान किया गया। उसके बाद लाेगाें ने जाम हटा लिया और बलियापुर पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। निरसा की विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, बलियापुर के जिप सदस्य घनश्याम ग्रोवर, दिल मोहम्मद, बीडीओ रतन कुमार सिंह, बलियापुर थानेदार गोपाल चंद्र घोषाल, सिंदरी थानेदार राजकुमार सिंह, मुखिया रफीक अंसारी आदि भी माैके पर पहुंचे थे।

रानीगंज में वाहन पर लाेड किया गया था तस्करी का बालू, दूधिया पुल पर वाहन हुआ अनियंत्रित
जानकारी के अनुसार, हाइवा (जेएच 10 ई 0246) पर पश्चिम बंगाल के रानीगंज में तस्करी का बालू लाेड किया गया था। वहां से यह बलियापुर की ओर आ रहा था। दूधिया पुल पर मरम्मत का काम चल रहा है। इस वजह से उसकी रेलिंग हटा दी गई है। वाहन के वहां पहुंचने पर चालक का नियंत्रण अचानक वाहन पर से हट गया। उसे संभलने का मौका ही नहीं मिला और वह हाइवा के साथ 25 फीट नीचे जा गिरा।

गैस कटर से केबिन काे काट चालक काे निकाला
हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। भीड़ जुट गई। चालक और एक अन्य सवार केबिन में सीट से बुरी तरह दब गए थे। जेसीबी मशीन बुलाई गई। फिर 3 घंटे की मशक्कत के बाद गैस कटर से केबिन काे काटकर चित्तरंजन के रहनेवाले चालक सिंटू कुमार को निकाला गया और एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया। दूसरे सवार की माैके पर ही माैत हाे चुकी थी। उनकी पहचान निरसा के बाेरमुंडी निवासी जगरनाथ दत्ता उर्फ जोगा के रूप में हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Balua Lada Hiwa, one of the dead, driver serious, killed in accident


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36j5KOW

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages