Breaking

Sunday, November 29, 2020

अनुपस्थित बीएलओ से पूछा स्पष्टीकरण

निर्वाची निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी जयवर्धन कुमार ने सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ अमित कुमार से विभिन्न बूथों पर बीएलओ के अनुपस्थित पाए जाने पर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने कहा है कि 29 नवम्बर 2020 को निरीक्षण के क्रम में मतदान केंद्र संख्या 264, 265, 266, 267,242,243 एवं 244 के बीएलओ अनुपस्थित गए। इस सम्बन्ध मे एसडीओ ने सहायक निर्वाची निबंधन पदाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है। मांगे गए स्पष्टीकरण में निर्वाची निबंधन पदाधिकारी ने कहा है कि निरीक्षण के दौरान उक्त सभी बीएलओ अपने-अपने बूथों पर अनुपस्थित पाए गए। जो निर्वाचन कार्य के प्रति लापरवाही दर्शाता है।

साथ ही उन्होंने कहा है कि यह बीएलओ सुपरवाइज़र की लापरवाही भी है। उन्होंने कहा है कि उक्त कार्य मे बीएलओ सुपरवाइज़र भी लापरवाह प्रतीत होते है। सहायक निर्वाचक निबंधन सह बीडीओ को भेजे गए पत्र में उन्होंने बीएलओ तथा बीएलओ सुपरवाइज़र से स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि क्यो न वरीय पदाधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने संबंधित प्रतिवेदन उपायुक्त महोदय को प्रतिवेदित कर दिया जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fOEBX3

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages