राज्य के तीन नए मेडिकल कालेज पलामू, दुमका और हजारीबाग के अलावा एमजीएम जमशेदपुर में 159 ट्यूटर और रेजीडेंट डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 21-22 वाकिंग इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है।
विभागवार पदों में एनाटॅामी के 11, फिजियोलॉजी के 11, बायोकेमेस्ट्री के 11, पैथोलॉजी के 06, माइक्रोबायोलॉजी के 03, एफएमटी के 07, फार्माकोलॉजी के 02, पीएसएम के 07, मेडिसिन के 13, टीबी चेस्ट के 04, शिशु रोग के 04, सर्जरी के 03, हड्डी रोग के 09, ईएनटी के 08, नेत्र रोग के 01, गायनी के 01, रेडियोलॉजी के 09, रेडियोथेरापी के 15, निश्चेतना के 18, चर्म रोग के 01, मनोरोग के 05, फिजिकल मेडिसिन के 10 पद पर नियुक्ति की जाएगी। नियुक्त होने वाले डॉक्टरों को 75 हजार रुपए मासिक वेतन दिया मिलेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3a74u3M






No comments:
Post a Comment