Breaking

Friday, October 30, 2020

जिले में अबतक कुल 15777 पॉजिटिव, 14235 ठीक हुए, 1542 एक्टिव मरीज, इधर टीएमएच में अबतक 3845 मरीजों में से 3777 ठीक हुए

जिले में अबतक कुल 15777 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें से 14235 ठीक हुए हैं। जबकि 1542 एक्टिव केस हैं। वहीं दूसरी ओर शुक्रवार को कोरोना को लेकर टेली कॉन्फ्रेंसिंग में टाटा स्टील मेडिकल सर्विसेस के सलाहकार डाॅ. राजन चौधरी ने कहा- कोरोना का असर दिन-ब-दिन कम हो रहा है। टीएमएच में अबतक कोरोना के 3845 मरीज आए, जिसमें 3777 ठीक हो चुके हैं, वहीं अभी 68 मरीज इलाजरत हैं। 38 मरीज इस सप्ताह, पिछले सप्ताह 73 पॉजिटिव एडमिट हुए थे। एक वक्त में यहां एक साथ 400 मरीजों का इलाज होता था। बकौल डॉ. राजन टीएमएच पोस्ट कोविड क्लिनिक में अब तक 292 मरीज आए हैं, जिसमें 60% मरीजों को कमजोरी, थकान के साथ कुछ मरीजों को चलने में परेशानी दिखी। वहीं 10% मरीजों को सांस लेने में भी परेशानी है। मरीजों के पल्मोनरी फंक्शन की जांच हो रही है। ताकि कारण का पता लगा समुचित इलाज हो सके। वहीं अस्पताल के मरीजों का रिकवरी रेट 88.82% है।

दुर्गा पूजा के बाद कई शहरों में संक्रमण बढ़ा पर जिले में स्थिति सामान्य, 7 दिनों में 29500 सैंपल जांच का लक्ष्य

दुर्गा पूजा के बाद दिल्ली समेत देश के कई शहरों में संक्रमण बढ़ा है। लेकिन 72 घंटे बीतने के बाद पूर्वी सिंहभूम में संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं हुई है। इससे जिला प्रशासन-स्वास्थ्य विभाग राहत महसूस कर रहा है। अब सात दिनों में 29500 सैंपल जांच का लक्ष्य रखा है। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी की जिम्मेवारी भी तय की है। 72 घंटे में कुल 8726 लोगों हुई, इसमें 131 पॉजिटिव मिले हैं। अब अगले एक सप्ताह को अहम माना जा रहा है। रोजाना दो हजार 950 लोगों की जांच करनी है। अभियान का शुभारंभ शुक्रवार से हुआ। अभियान को सफल बनाने के लिए सभी प्रखंडों के लिए अलग-अलग लक्ष्य रखा है। जहां अभी तक मरीजों की संख्या अधिक है उन प्रखंडों में जांच की संख्या दोगुनी करने का निर्देश दिया है। अभी सबसे अधिक शहरी क्षेत्रों में कोरोना के मरीज मिले हैं। शहरी क्षेत्र में दस दिनों में 7600 की जांच करने का लक्ष्य रखा है। वहीं, किसी प्रखंड में 2800 लोगों की जांच होगी।

आज 6400 की होगी जांच

प्रशासन शनिवार को व्यापक पैमाने पर जांच अभियान चलाएगा। हर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कैंप लगेगा। जहां 6400 जांच रैपिड व आरटी पीसीआर से होगा। उपायुक्त ने आदेश जारी किया है। यहां लोग नि:शुल्क कोरोना की जांच करा सकते हैं।

खुशी... जीटी हॉस्टल 4 को छोड़ अन्य कोविड सेंटर हटाए
कोरोना के बढ़ते मामले को देख टीएमएच के अलावा अस्पताल प्रबंधन ने दो निजी अस्पताल व जीटी हॉस्टल में कोविड 19 सेंटर बनाया था। इसमें जीटी हॉस्टल 4 को छोड़ अन्य सभी जगह से यह व्यवस्था हटा ली है। क्योंकि केस कम आने व पॉजिटिव होने पर लोगों को होम आइसोलेशन की सुविधा दी जा रही है। इसलिए इसकी जरूरत नहीं रह गई थी।

अलर्ट... दशहरा की तरह आगे भी संयम दिखाएं

डॉ. राजन ने कहा - हर महामारी के बाद सेकेंड वेव आता है पर कोरोना का सेकेंड वेव कब तक आएगा फिलहाल उसका सही समय नहीं बताया जा सकता। अच्छी बात यह है कि दशहरा में जिस तरह से लोगों ने संयम दिखाया, उसी तरह से आने वाले पर्व में भी दिखाना है। दशहरा को लेकर चिंता थी कि भीड़ होने से संक्रमण फैलेगा, लेकिन अनुमान के अनुसार मामले कम आए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In the district so far, a total of 15777 positive, 14235 have been cured, 1542 active patients, 377 out of 3845 patients have been cured in TMH so far.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Jom3Rp

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages