Breaking

Friday, October 30, 2020

टीएमएच में बीते दिनों एक दिन में 400 संक्रमितों का होता था इलाज, अब महज 68 मरीज भर्ती

कोरोना का असर दिन ब दिन कम हो रहा है। टीएमएच में अबतक कोरोना के 3845 मरीज आए, जिसमें 3777 ठीक हो चुके हैं, वहीं अभी 68 मरीज इलाजरत हैं। 38 मरीज इस सप्ताह, पिछले सप्ताह 73 पॉजिटिव एडमिट हुए थे। एक वक्त में यहां एक साथ 400 पॉजिटिव मरीजों का इलाज होता था। यह बातें टाटा स्टील मेडिकल सर्विसेस के सलाहकार डाॅ. राजन चौधरी ने कही। वे शुक्रवार को टाटा स्टील कॉरपोरेट कम्युनिकेशन की ओर से आयोजित टेली कान्फ्रेंसिंग में प्रेस ब्रीफ कर रहे थे। मौके पर चीफ कुलवीन सुरी व हेड रुना राजीव कुमार उपस्थित थीं।

बकौल डॉ. राजन टीएमएच पोस्ट कोविड क्लिनिक में अब तक 292 मरीज आए हैं, जिसमें 60% मरीजों को कमजोरी, थकान के साथ कुछ मरीजों को चलने में परेशानी दिखी। वहीं 10% मरीजों को सांस लेने में भी परेशानी है। मरीजों के पल्मोनरी फंक्शन की जांच हो रही है। ताकि कारण का पता लगा समुचित इलाज हो सके। वहीं अस्पताल के मरीजों का रिकवरी रेट 88.82% है। यह हर सप्ताह बढ़ रहा है। इसी तरह पॉजिटिविटी रेट में भारी गिरावट आई है। आरटीपीसीआर टेस्ट के अनुसार 4.09% व रेपिड-एंटिजेन टेस्ट में महज 2.06% मरीज पॉजिटिव मिले हैं, यह अच्छा संकेत है। मौत के आंकड़ों में हर सप्ताह कमी आ रही है। संक्रमण में गिरावट का लाभ टीएमएच के डॉक्टर-मेडिकल स्टाफ को मिला है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ed6tn9

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages