कई महीने से रात में आदित्यपुर के विभिन्न बालू घाटों से अवैध तरीके से बालू उठाव कर मनमाने रेट पर खरीद बिक्री का खेल चल रहा था। गुप्त सूचना पर गुरुवार रात डीसी इकबाल अंसारी के आदेश पर एसडीओ राम कृष्ण ने रात 12 बजे आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सपड़ा गौरीघाट दोमुहानी में छापेमारी की। इसमें सपड़ा बालू घाट से बालू लदा पांच 407 वाहन आदित्यपुर पुलिस ने पकड़कर थाना लाया। पुलिस ने पांच चालक, तीन खलासी दो मजदूर को भी पकड़ा।
बाकी सभी भाग गए। छापेमारी टीम में सरायकेला एसडीपीओ राकेश रंजन, अंचलाधिकारी गम्हरिया धनंजय कुमार राय, आदित्यपुर थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद महतो थे। टीम ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा। खनन पदाधिकारी ने कहा-फिलहाल आदित्यपुर निगम क्षेत्र के किसी भी बालू घाट का बंदोबस्त नहीं हुआ है ऐसे में बालू उठाव पूरी तरह से अवैध है।
दो बालू कारोबारी और 3 चालक गिरफ्तार
प्रखंड क्षेत्र के सुवर्णरेखा नदी के सोरो और बिरडीह घाट में हो रहे अवैध बालू खनन पर गुरुवार रात खनन विभाग ने छापेमारी की। इसमें ईचागढ़ पुलिस भी शामिल थी। जेसीबी, ट्रैक्टर एवं टीकर से एक हाइवा जब्त किया। पुलिस ने तीन चालक और खलासी को गिरफ्तार कर पूछताछ की। जिसके बाद दो बालू कारोबारी अशोक दास और कामेश्वर महतो को भी गिरफ्तार किया गया। इससे कारोबारियो में हड़कंप मचा है। बता पिछले बार छापेमारी के नामजद आरोपी की गिरफ्तारी अबतक पुलिस नहीं कर पाई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31WrGfY






No comments:
Post a Comment