Breaking

Thursday, December 31, 2020

अंधेरी सुरंग से निकला 2021 का उजाला, पहाड़ी काे काटकर बनाया गया 600मी. का टनल

रांची से बरकाकाना जाने के लिए 63 किमी तक नया ट्रैक बिछाने का काम तेजी से चल रहा है। इसके बनने से रांची से बरकाकाना जाने में एक घंटे का वक्त लगेगा, जबकि अभी रांची से मुरी हाेकर बरकाकाना जाने में 90 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। साथ ही, तीन घंटे का समय लग रहा है।

इस रूट पर पहाड़ काे काटकर तीन सुरंगे बनाई गई हैं। इसमें दाे सुरंग 600 मीटर की हैं, जबकि तीसरा टनल 1100 मीटर का है। जिसकी फिनीशिंग का काम चल रहा है। इस प्राेजेक्ट की लागत लगभग 1100 कराेड़ का है। इसे साल 2005 में शुरू किया गया था।

टनल की खासियत

रांची से मेसरा, बरकाकाना व काेडरमा होकर पटना जाने में 60 किमी की दूरी कम हाेगी।
जंगल और 3 पहाड़ काटकर सुरंगे बनाई गई हैं। ट्रेन से झारखंड का बेहतरीन नजारा दिखेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The 2021 light from the Andheri tunnel, 600 m cut by cutting the hill. Tunnel of


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pEg2Qu

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages