Breaking

Sunday, December 13, 2020

पैक्स नहीं खरीद रहे धान, आधे भाव में बिचौलिए बने खरीदार 2050 के बजाय 11 सौ रुपए में धान बेचने को किसान मजबूर

अगहन माह में आमताैर पर धान कटकर खलियान में चला आता है। इसके बावजूद किसानों के धान खरीदने वाले पैक्सों पर ताले लटके हुए हैं। नतीजतन किसान बिचाैलियों काे औने-पाैने भाव में धान बेचने काे मजबूर हैं। बलियापुर, टुंडी, निरसा सहित अन्य प्रखंडाें में बड़ी संख्या में पड़ाेसी राज्य पश्चिम बंगाल के व्यापारी किसानाें से 11-12 सौ रुपए प्रति क्विटंल धान खरीदकर ले जा रहे हैं। जब यह मामला जिला प्रशासन के संज्ञान में आया ताे डीसी उमा शंकर सिंह ने जिला आपूर्ति विभाग ने पैक्साें के माध्यम से सरकार के निर्धारित रेट पर धान खरीदारी का निर्देश दिया। डीएसओ भाेगेंद्र ठाकुर का कहना है कि डीसी के निर्देश पर शनिवार की शाम में ही एसएमएस के माध्यम से जिले में 13 पैक्साें काे धान अधिप्राप्ति का निर्देश दे दिया गया है। राज्य सरकार द्वारा निर्धारित 2050 रुपए क्विंटल के हिसाब से ही धान की खरीद होगी।

9 के बदले 13 पैक्साें में हाेगी खरीदारी, 7 दिनाें में मिलेगा पैसा

जिला आपूर्ति पदाधिकारी का कहना है कि इस बार 9 के बदले 13 पैक्साें पर धान की खरीद की जाएगी। किसानाें से अपील है कि किसी भी हाल में बिचाैलियों काे धान नहीं बेचें। जिला प्रशासन किसानाें का धान लेने के लिए तैयार है। पिछले बार 15 दिनाें में किसानाें के खाते में पैसा दिया जाता था। इस बार काेशिश हाेगी कि 7 दिनाें के अंदर ही किसानाें के एकाउंट में पैसा ट्रांसफर हाे जाए।

2 राइस मिल में धान से बनेंगे चावल
डीसओ भाेगेंद्र ठाकुर का कहना है कि जिले में 5 राइस मिल में 3 राइस मिल पहले से ही बंद हैं। पिछले साल भी जिले में दाे ही राइस मिल से धान से चावल बनवा कर 100 प्रतिशत लक्ष्य पूरा गया था। आपूर्ति विभाग इस बार भी इन्हीं दाे राइस मिल्स से साै प्रतिशत लक्ष्य हासिल करेगा।

8500 किसान रजिस्टर्ड, इस बार 9 हजार का लक्ष्य निर्धारित

जिला आपूर्ति विभाग का कहना है कि जिला आपूर्ति विभाग और जिला कृषि विभाग के माध्यम से पिछले साल 8500 किसानाें का धान अधिप्राप्ति का रजिस्ट्रेशन किया गया था। उन्हें फिर से रजिस्ट्रेशन कराने की जरुरत नहीं है। धान की अच्छी फसल काे देखते हुए इस बार 500 और किसानाें से धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य रखा है। निर्धारित 15 दिसंबर तक सभी किसान अपना रजिस्ट्रेशन करा लें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Paddy not buying pax, buyer made middleman in half price forced farmer to sell paddy for 11 hundred rupees instead of 2050


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34qGXHp

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages