Breaking

Sunday, December 13, 2020

निरसा में रिपेयरिंग के चंद घंटे के बाद फिर फटा पाइप तार तक फव्वारे पहुंचे तो 50 गांवों की बिजली हुई बंद

निरसा के गोपालगंज जगन्नाथ मंदिर के समीप मैथन धनबाद मेगा जलापूर्ति योजना की राइजिंग पाइप रिपेयरिंग के चंद घंटे बाद ही रविवार को जोरदार आवाज के साथ फिर फट गया। पाइप फटने के बाद 30 फीट ऊंचा फव्वारा बनकर पानी निकलने लगा। लीकेज प्वांइट के ऊपर से गुजरे कांजीडीह फीडर का हाईटेंशन तार भी इससे प्रभावित हो गया।

जिसके कारण 4 घंटे तक निरसा एवं गोविंदपुर क्षेत्र के बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। बिजली नहीं रहने के बाद 50 गांवों की करीब एक लाख की आबादी प्रभावित रही। पानी के कारण एनएच से गुजरने वाले वाहनों को भी परेशानी हुई। हालांकि बाद में पाइप लाइन की मरम्मत कर दी गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
After a few hours of repairing in Nirsa, the fountains reached the cracked pipe wire, then 50 villages were shut off.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mh6Krx

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages