Breaking

Saturday, December 12, 2020

प्रिंसिपल, विवि शिक्षक और कर्मचारियों को 2 साल सेवा विस्तार की अनुशंसा करेगी रांची यूनिवर्सिटी, प्रस्ताव तैयार किया

रांची विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा चिकित्कों की तर्ज पर यूनिवर्सिटी शिक्षकों, प्रिंसिपल और कर्मचारियों को 2 वर्ष सेवा विस्तार के लिए पहल शुरू कर दिया गया है। आरयू प्रशासन द्वारा प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। 14 दिसंबर को वीसी डॉ. रमेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में होने वाली सिंडिकेट की बैठक में शिक्षकों व कर्मियों के दो वर्ष सेवा विस्तार से संबंधित प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान कर दी जाएगी। आगे की कार्यवाही के लिए उच्च शिक्षा विभाग को अनुशंसा कर दी जाएगी।

यूनिवर्सिटी प्रशासन का मानना है कि नई नियुक्ति होने में समय लग सकता है। विश्वविद्यालय में पढ़ाई समेत अन्य काम सुचारु रूप से चलाने के लिए 2 वर्ष सेवा विस्तार के लिए एजेंडा तैयार किया गया है। बताते चलें कि विश्वविद्यालयों में 12 वर्ष से शिक्षक की नियुक्ति नहीं हुई है। 30 वर्ष से कर्मचारियों की नई नियुक्ति नहीं हुई है। जबकि प्रत्येक माह शिक्षक, कर्मचारी व प्राचार्य रिटायर्ड रहे हैं।

सिंडिकेट से स्वीकृति के बाद उच्च शिक्षा विभाग को भेजेगी प्रस्ताव

छह माह में रिटायर हो जाएंगे तीन प्रिंसिपल

रांची यूनिवर्सिटी में अगले छह माह के अंदर तीन प्रिंसिपल रिटायर्ड हो जाएंगे। इसी माह डोरंडा कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. वीएस तिवारी रिटायर्ड कर रहे हैं। जनवरी में वीमेंस कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. मंजु सिन्हा रिटायर्ड हो जाएंगी। मारवाड़ी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. यूसी मेहता जून में रिटायर्ड हो जाएंगे। इसके अलावा अगले वर्ष दिसंबर तक 45 विवि शिक्षक रिटायर्ड हो जाएंगे।

छात्र संगठन की ओर से आए तीन प्रस्ताव
प्रिंसिपल, शिक्षक व कर्मचारी की सेवा विस्तार के लिए छात्र संगठन की ओर से भी तीन प्रस्ताव मिला है। सीनेट सदस्य अटल पांडेय, छात्र नेता सह कांके विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष कुमार रोशन और एनएसयूआई के राज्य सचिव अंकित सिंह ने सेवा विस्तार के लिए प्रस्ताव दिया है, जिसे विवि द्वारा एजेंडा में शामिल कर लिया गया है।

ग्रिंवास सेल से संबंधित प्रस्ताव एजेंडा में नहीं

सीनेट सदस्य अटल पांडेय ने आरयू प्रशासन को आवेदन देकर कहा था कि विवि का ग्रिवांस सेल एक्टिव नहीं है। इसलिए, ग्रिवांस सेल को एक्टिव करने से संबंधित प्रस्ताव सिंडिकेट के एजेंडा में शामिल करने के लिए भेजा था। लेकिन, एजेंडा में शामिल नहीं किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/381WjCS

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages