Breaking

Saturday, December 12, 2020

आज हल्की बारिश की संभावना

कई दिनों बाद एक बार फिर से आसमान पर बादलों ने डेरा जमाए रखा। दरअसल दक्षिण की ओर से नमीयुक्त गर्म हवा आ रही है जबकि पूर्व से अपेक्षाकृत ठंडी हवा आ रही है। दोनों हवाओं के मिलने से बादल बन रहे हैं। यहीं कारण है कि रात का पारा 3 डिग्री से भी ज्यादा बढ़कर 16.8 डिग्री दर्ज हुआ जो कि इस दिसंबर सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान है।

इधर मौसम विभाग ने 13 दिसंबर को हल्की बारिश की संभावना जताई है। दिसंबर-जनवरी को ठंड का महीना माना जाता है। हालांकि दिसंबर से ज्यादा ठंड जनवरी में पड़ती है। पर दिसंबर में भी अच्छी ठंड शुरू हो जाती है। इस बार अब तक एक भी बार कड़ाके की ठंड नहीं पड़ी।

ऐसी ठंड नहीं पड़ी जिसकी वजह से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई हो और लोग दिन के समय घर में दुबक जाए। ऐसी ठंड का हालांकि इंतजार जरूर है पर मौसम विज्ञानी फिलहाल ऐसी ठंड पड़ने की संभावना नहीं जता रहें



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतिकात्मक फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3a8NpWW

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages