Breaking

Tuesday, December 15, 2020

चंदवा में 4 पुलिसवालों की हत्या में 3 नक्सलियों से एनआईए की पूछताछ

एनआईए ने लातेहार के चंदवा से 5 जनवरी 2019 को गिरफ्तार नक्सलियों से चंदवा में एक एएसआई सहित चार पुलिसकर्मियों की हत्या मामले में पूछताछ की । इनमें चंदवा के लुकईया जंगुजाटा का बैजनाथ गंझू, हेसला बांझीटोला का राजेश गंझू व कुंवर गंझू शामिल है।

एनआईए ने चंदवा में इनकी गिरफ्तारी के साथ 5 लाख रु. की बरामदगी के केस को टेकओवर करते हुए बीते 3 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज की थी। छानबीन में पता चला कि तीनों आरोपी माओवादियों के कुख्यात व 15 लाख के इनामी रीजनल कमांडर रवींद्र गंझू के दस्ते के हैं। इनमें बैजनाथ गंझू व राजेश गंझू 22 नवंबर 2019 की रात चंदवा के लुकईया मोड़ के पास पीसीआर गाड़ी पर हमले में भी शामिल था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WpCy2F

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages