Breaking

Tuesday, December 15, 2020

प्रेम प्रसंग में नौवीं की छात्रा ने बालिका छात्रावास के कुएं में कूदकर दे दी जान

गुमला के एक बालिका छात्रावास में नाैवीं की छात्रा ने प्रेम प्रसंग में जान दे दी। मंगलवार सुबह उसका शव छात्रावास के कुएं से मिला। प्रिसिंपल के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है। साथी छात्राओं ने बताया कि कुछ महीने से बसिया प्रखंड के लोंगा गांव निवासी अजय साहू के साथ छात्रा का प्रेम प्रसंग चल रहा था। अजय गुमला में बीएड की पढ़ाई कर रहा है।

सोमवार शाम 6:30 बजे छात्रा को फोन आया तो वह बात करते हुए रूम से बाहर निकल गई। रात 8 बजे तक भी नहीं लौटी ताे वार्डन ने छात्राओं के साथ रात में काफी देर खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। मंगलवार सुबह 7 बजे एक छात्रा कुएं से पानी भरने गई तो वहां चप्पल देखा। प्रधानाध्यापक ने पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने एक घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला। छात्राओं के बयान पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतका के माता-पिता दूसरे राज्य में मजदूरी करते हैं। इसलिए बेटी को छात्रावास में रखा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gR0q8P

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages