Breaking

Tuesday, December 15, 2020

गैस फिर 50 रु. महंगा 15 दिन में 100 रु. बढ़ा, लोगों पर फिर पड़ी महंगाई की मार, तेल कंपनियों ने 5 किग्रा वाले रसोई गैस के छोटू सिलेंडर के दाम भी 18 रुपए

तेल विपणन कंपनियों ने 15 दिन के भीतर दूसरी बार रसोई गैस के दाम 50 रुपए बढ़ा दिए हैं। जमशेदपुर सहित राजधानी में अब 14.2 किलो का घरेलू गैस सिलेंडर 700 रुपए का पड़ेगा। इससे पहले 2 दिसंबर को भी रसोई गैस के दाम 50 रुपए ही बढ़ाए गए थे। इसे मिलाकर रसोई गैस 100 रुपए महंगी हो चुकी है।

30 नवंबर के बाद से अब तक दामों में 14.28% वृद्धि

कॉमर्शियल सिलेंडर भी 36 रुपए हुआ महंगा

तेल कंपनियों ने 5 किग्रा वाले रसोई गैस के छोटू सिलेंडर के दाम भी 18 रुपए बढ़ाए हैं। व्यावसायिक उपयोग वाले 19 किग्रा के कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 36 रुपए की ही बढ़ोतरी की गई है। अब यह सिलेंडर 1397.00 रुपए की जगह 1433.00 रुपए में मिलेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oX67VO

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages