Breaking

Tuesday, December 15, 2020

दाेपहर बाद बदला माैसम; बूंदाबांदी झारखंड के कई हिस्सों में आज बारिश, 17 के बाद माैसम साफ होने के आसार, बढ़ेगी ठंड

शहर के माैसम में लगातार बदलाव देखने काे मिल रहा है। मंगलवार काे दाेपहर तक माैसम साफ था और धूप खिली थी, लेकिन दाेपहर बाद बादलाें ने दस्तक दी। वहीं, शाम में हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जिसकी वजह से ठंड का असर बढ़ गया है। अधिकतम तापमान 28.1 न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।

माैसम विभाग के रांची केंद्र की मानें ताे अगले 24 घंटे हल्के बादल छाए रहेंगे। वहीं, गुरुवार से माैसम पूरी तरह साफ हाे जाएगा। इसके बाद तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी। झारखंड के उत्तर और उत्तर-पश्चिम क्षेत्र देवघर, दुमका, पाकुड़ के साथ धनबाद, गोड्डा, पलामू, लातेहार सहित आसपास के जिलों और मध्य हिस्सों बोकारो, रांची, गुमला, खूंटी, हजारीबाग में बारिश के साथ गर्जन की संभावना जताई गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37kk3mO

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages